Elaichi Khane Ke Fayde; Cardamom Health Benefits – Uses & Dosage


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Elaichi Khane Ke Fayde; Cardamom Health Benefits Uses & Dosage | BP Fresh Breath

1 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

हरी इलायची साइज में भले ही छोटी होती है, लेकिन इसकी खास खुशबू किसी भी व्यंजन का जायका बदल देती है। चाय, मिठाई और कई दूसरे पकवानों में इसका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। यही वजह है कि इसे ‘मसालों की रानी’ कहा जाता है।

आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल डाइजेस्टिव और ओरल हेल्थ के लिए किया जाता रहा है। न्यूट्रिशन साइंस भी इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानता है।

‘ईरानी जर्नल ऑफ बेसिक मेडिकल साइंसेज’ (IJBMS) में पब्लिश एक रिव्यू के मुताबिक, इलायची में कई ऐसे नेचुरल कंपाउंड होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

वहीं ‘फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन’ जर्नल में पब्लिश एक रिव्यू के मुताबिक, इलायची ब्लड प्रेशर कम करने में भी मददगार होता है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में इलायची के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • इलायची में कौन-से पोषक तत्व होते हैं?
  • किन लोगों को इलायची खाने में सावधानी बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’

सवाल- इलायची कितनी तरह की होती है?

जवाब- इलायची मुख्य रूप से दो तरह की होती है-

हरी इलायची

  • इसकी खुशबू मीठी, हल्की और ताजगी देने वाली होती है।
  • इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मीठे व्यंजनों में किया जाता है।
  • इसकी तासीर ठंडी होती है।
  • इसे ‘छोटी इलायची’ भी कहते हैं।

बड़ी इलायची

  • यह साइज में बड़ी और काले या भूरे रंग की होती है।
  • इसकी खुशबू तेज और स्मॉकी होती है।
  • इसकी तासीर गर्म होती है।
  • इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से नमकीन व्यंजनों और ‘गरम मसाला’ बनाने में किया जाता है।

सवाल- हरी इलायची में कौन-से न्यूट्रिएंट्स होते हैं?

जवाब- ‘यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर’ (USDA) के मुताबिक, इलायची में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ग्राफिक में एक टेबल स्पून यानी लगभग 5.8 ग्राम पिसी इलायची की न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए-

सवाल- हरी इलायची में कौन-से बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं?

जवाब- इलायची में कई तरह के बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो अपने एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सिडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- हरी इलायची के क्या हेल्थ बेनिफिट्स हैं?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • हरी इलायची में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं।
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।

संभी संभावित फायदे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- इलायची को साबुत चबाना ज्यादा फायदेमंद है या पाउडर के रूप में इस्तेमाल करना?

जवाब- इलायची को साबुत चबाने और पाउडर के रूप में इस्तेमाल करने के फायदे लगभग समान हैं। साबुत इलायची चबाने पर उसके बीजों के तेल धीरे-धीरे निकलते हैं। जबकि पीसने पर ये हवा के संपर्क में आते हैं। इससे पाउडर की खुशबू और वाष्पशील (वोलेटाइल) तेल समय के साथ कम हो सकते हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए-

सीधे चबाना

  • इलायची चबाने से मुंह में सलाइवा (लार) प्रोडक्शन बढ़ता है।
  • लार भोजन पचाने की शुरुआती प्रक्रिया में मदद करती है।
  • इससे मुंह की खराब स्मेल भी कुछ समय के लिए कम होती है।

पाउडर

  • इलायची पाउडर को चाय या अन्य व्यंजनों में आसानी से मिलाया जा सकता है।
  • इसे व्यंजनों में मिलाने से स्वाद और खुशबू अच्छी तरह फैलती है।
  • इसमें मौजूद सुगंधित यौगिक खाने को खास जायका देते हैं।
  • साबुत इलायची की तरह ही इसके पाउडर में भी प्राकृतिक पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।

सवाल- क्या बड़ी इलायची भी सेहत के लिए फायदेमंद है?

जवाब- हां, बड़ी इलायची में भी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले कंपाउंड्स होते हैं। ये शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाने और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

सवाल- हरी इलायची को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं?

जवाब- इलायची को रोजाना की डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं, जैसेकि-

  • चाय में इलायची डाल सकते हैं।
  • दूध में इलायची पाउडर मिला सकते हैं।
  • खीर, हलवा और दूसरी मिठाइयों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • हरी इलायची को सीधे चबाकर खा सकते हैं।
  • स्मूदी या ओट्स में इलायची पाउडर मिला सकते हैं।

सवाल- क्या डायबिटिक लोग इलायची खा सकते हैं?

जवाब- हां, डायबिटीज के मरीज संतुलित मात्रा में खाने या चाय में इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इलायची ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है, इसके पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत नहीं हैं।

सवाल- क्या ज्यादा इलायची खाना नुकसानदायक हो सकता है?

जवाब- हां, जरूरत से ज्यादा इलायची खाने से कुछ लोगों को एलर्जी या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सीमित मात्रा में इलायची का सेवन ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है।

सवाल- एक दिन में कितनी इलायची खाना सुरक्षित है?

जवाब- सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल के मुताबिक, आमतौर पर डेली 1-2 छोटी इलायची खाना ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है।

सवाल- किन लोगों को इलायची नहीं खानी चाहिए?

जवाब- संतुलित मात्रा में इलायची खाना आमतौर पर सभी के लिए सुरक्षित है। लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने में सावधानी बरतनी चाहिए-

सवाल- इलायची खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- इस दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखें-

  • भरोसेमंद दुकान से ही खरीदारी करें।
  • इलायची में नमी या सीलन की स्मेल न हो।
  • बहुत ज्यादा चमकदार या असामान्य रंग वाली इलायची न लें।
  • पैकेट बंद इलायची खरीदते समय पैकिंग की स्थिति, पैकिंग डेट और बेस्ट-बिफोर डेट जरूर चेक करें।
  • पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर चेक करें।
  • पिसी की बजाय खड़ी इलायची खरीदें। पिसी इलायची में मिलावट का रिस्क होता है।

इलायची से जुड़े कॉमन सवाल जवाब

सवाल- क्या खाली पेट छोटी इलायची खाना फायदेमंद है?

जवाब- इससे पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

सवाल- क्या इलायची खाने से वजन कम होता है?

जवाब- इसका पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

सवाल- क्या रात में इलायची खाना सही है?

जवाब- हां, सामान्य मात्रा में रात में भी इलायची खा सकते हैं।

सवाल- क्या इलायची खाने से मुंह की स्मेल हमेशा के लिए दूर हो जाती है?

जवाब- नहीं, इलायची चबाने से कुछ समय के लिए स्मेल कम हो सकती है, लेकिन यह इसके मूल कारण का इलाज नहीं है।

सवाल- क्या इलायची की चाय रोज पी सकते हैं?

जवाब- हां, सामान्य मात्रा में इलायची वाली चाय पी सकते हैं।

सवाल- क्या बच्चों को इलायची खिलाना सुरक्षित है?

जवाब- हां, उम्र के अनुसार खाने में थोड़ी मात्रा में इलायची इस्तेमाल कर सकते हैं।

*************

ग्राफिक्स- विपुल शर्मा

…………………

यह खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे: कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

इसबगोल की सबसे बड़ी खासियत इसका फाइबर कंटेंट है। इसमें अधिकांश हिस्सा डाइटरी फाइबर का होता है। यही वजह है कि इसे पाचन और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Daily Deals
Logo
Register New Account
Compare items
  • Total (0)
Compare
0
Shopping cart